विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मंदारिन चीनी भाषा में, कई भाषाओं के उपशीर्षकों के साथ, ताइवान, जिसे फॉर्मोसा भी कहा जाता है, के ताइनान से एक प्यारे किसान से एक हार्टलाइन है:नमस्कार, आदरणीय और प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम! आध्यात्मिक अभ्यास की प्रक्रिया में, मुझे यह एहसास हुआ है कि वीगन जीवन को बढ़ावा देना केवल पशु-जन को बचाने के कठिन कार्य में गुरुवर की सहायता करना ही नहीं है। यह समस्त प्राणियों की एकता के लिए हमारे वास्तविक स्वरूप का विस्तार करके हमारी अपनी आध्यात्मिकता की अभिव्यक्ति भी है।विद्वानों ने बताया है कि मस्तिष्क अक्षरों की तुलना में तस्वीरों को 60,000 गुना बेहतर तरीके से ग्रहण करता है, इसलिए मैं वीगन जीवन के प्रति जनता को समझाने की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए वीगन छवियाँ बनाने हेतु मीम मेकर ऐप्स का उपयोग करता हूँ।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ताइवान (फ़ोर्मोसा) की आबादी इंटरनेट पर अत्यधिक निर्भर है। चूंकि समाचार मीडिया का जनता पर प्रभाव होता है, इसलिए मैं अक्सर पशु-जन मांस से संबंधित खबरों के नीचे वीगन मीम्स के साथ टिप्पणियाँ करता हूँ, जिनमें पशु-जन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होती है। सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले आमतौर पर अजनबी होते हैं। परिणामस्वरूप, वीगन जीवन के खिलाफ अक्सर व्यंग्यात्मक और द्वेषपूर्ण टिप्पणियाँ की जाती हैं, और इससे मुझे नकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है।2019 में, गुरुवर ने एक व्याख्यान में उल्लेख किया कि वीगन दुनिया की ओर हुई प्रगति का 62% हिस्सा सुप्रीम मास्टर टेलीविजन से आता है। इसलिए, मैं सोशल मीडिया पर समाचारों के कमेंट सेक्शन में वीगन छवियाँ और लेख पोस्ट करता हूं, जिसमें कम से कम शब्दों के साथ बड़ी तस्वीरें इस्तेमाल करता हूँ ताकि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को चर्चा के लिए आकर्षित किया जा सके। चर्चाओं के दौरान, मैं सुप्रीम मास्टर टीवी की वेबसाइट पर जाता हूँ और कीवर्ड के माध्यम से कार्यक्रमों की खोज करता हूं, फिर मैं उन यूआरएल को नेटिज़न्स के लिए अपने जवाबों में पेस्ट करता हूँ, ताकि मैं उन्हें अपनी अवधारणाओं और स्वर्ग की आशीर्वाद शक्ति से प्रभावित कर सकूँ।मैंने पाया कि प्रश्नों के उत्तर देते समय सुप्रीम मास्टर टीवी को शामिल करने से न केवल सुरक्षात्मक शक्ति मिली है, बल्कि इससे क्वान यिन ध्यान को अधिक स्थिर बनाने में भी मदद मिली है। पिछले चार से पाँच वर्षों में, मैं काम के दौरान और काम के बाद के समय में ब्रेक का उपयोग करके सोशल मीडिया पर वीगन मीम्स और “वैकल्पिक जीवनशैली” से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक फ्लायर्स पोस्ट कर रहा हूं। मैंने देखा है कि जब मैं उन्हें बार-बार पोस्ट करता हूं, तो पशु-जन मांस से संबंधित समाचार कम दिखाई देते हैं, और जब मैं उन्हें पोस्ट नहीं करता हूं, तो वे फिर से अधिक बार दिखाई देने लगते हैं।अब इंटरनेट का युग है। जब तक अधिक लोग प्रतिदिन पाँच मिनट सक्रिय रूप से सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन में वीगन छवियाँ, टेक्स्ट और सुप्रीम मास्टर टीवी के लिंक पोस्ट करने में व्यतीत करते रहेंगे, ताकि नेटिज़न्स सीधे उन पर क्लिक करके सुप्रीम मास्टर टीवी से जुड़ सकें, तब दुनिया को शुद्ध करने, ऊपर उठाने और आशीर्वाद देने के लिए अधिक प्रकाश स्तंभ मौजूद होंगे। इस प्रकार विश्व वीगन जल्द ही साकार हो जाएगा! आदरपूर्वक, ताइवान (फॉर्मोसा) के ताइनान से एक प्यारा किसान।इंटरनेट के प्रति जानकार एवं प्यारे किसान, वीगन भोजन तथा जीवन शैली के आनंद के प्रति लोगों के दिलों और दिमागों को खोलने में मदद करने के लिए ज्ञान का यह कितना अद्भुत संयोजन है। इंटरनेट पर वीगन जीवन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन केवल पाँच मिनट का समय निकालकर हम सभी कैसे मदद कर सकते हैं, इस बारे में सलाह देने के लिए धन्यवाद। कामना है कि आप और बुद्धिमान ताइवानी (फॉर्मोसन) लोग ईश्वरीय सौभाग्य से आशीषित रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीम।साथ में, गुरुवर ने आपको यह उत्साहवर्धक उत्तर भेजा है: “नेक प्यारे किसान, अपनी प्रज्ञा की शक्ति का उपयोग करने के लिए आपको धन्यवाद! यही हम, अच्छे क्वान यिन साधकों को करना चाहिए, क्योंकी हम बस अपने खुदके लिए ही नहीं, बल्कि पृथ्वी पर सभी जीवों के लिए साधना करते हैं! शाबाश और इसके लिए आपको बहुत पुण्य प्राप्त होगा! जब हम अपनी चेतना को उच्च स्तर तक उठाने के लिए प्रतिदिन ध्यान करते हैं, तबी हमें इस भौतिक जगत पर दूसरों की प्रभावी ढंग से मदद करने के लिए व्यावहारिक तरीकों का भी उपयोग करना चाहिए। आप दिन भर कड़ी मेहनत करते हैं और फिर भी इंटरनेट पर यह सब करने में सक्षम हैं। बहुत खूब। आप और दूरदर्शी ताइवान (फॉर्मोसा) को सदा दिव्य ज्योति का मार्गदर्शन मिले। मैं आपको प्रेम-भरा आलिंगन भेज रही हूँ। मैं इससे बहुत प्रभावित हुई और मुझे आप पर बहुत गर्व है!”











