विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
इस एपिसोड में, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई समझाती हैं कि ईश्वर में पूर्ण विश्वास कैसे स्वर्ग की संपदा और हमारी प्रतिभाओं को प्रकट होने देता है, और क्यों दिलों को प्यार और अच्छाई से जीता जाना चाहिए।और बहुत समय पहले, जब मैं पहली बार इटली आयी थी, तो मैं ट्रेन में किसी से मिली – एक बुजुर्ग महिला। और उसने मुझे अपने घर बुलाया और कुछ दिनों तक मेरे साथ अपने घर के सबसे सम्मानित मेहमान जैसा व्यवहार किया। और पूरे परिवार ने भी ऐसा ही किया। बिना किसी कारण के। बस ऐसे ही। वे बस जन्मे है दया और प्रेम के साथ। तो इटली लौटने पर ये सब बातें फिर से हुईं। और चूँकि मैं यहाँ बहुत समय से नहीं आयी थी, मैं भूल गयी। और यह पहली बार की तरह लगा। हम सभी की तरह, जब हमें पहली बार फिर से स्वर्ग का परिचय दिया जाएगा, तो हम भी सोचेंगे कि यह पहली बार है।मुझे लगता है कि [प्रभु] यीशु मसीह ने इस भूमि पर एक महान छाप छोड़ी है, हालाँकि प्रभु हमें लगभग 2000 साल पहले छोड़ चुके हैं। इसलिए हर अच्छी चीज़, भले ही वह पुरानी हो, भले ही वह पुरानी पड़ चुकी हो, हमेशा उपयोगी होती है। और हर बार जब हम लोगों के प्रति दयालुता से व्यवहार करते हैं, तो हम अपने और उस व्यक्ति के बीच, और साथ ही आसपास के वातावरण में भी एक बड़ा स्वर्ग बनाते हैं। ([प्रभु] यीशु ने परमाणु बम, रेडियोधर्मी मिसाइल से दुनिया पर विजय प्राप्त नहीं की, बल्कि उन्होंने प्रेम से विजय प्राप्त की है। और दुर्भाग्य से, यही बात है जो हम में से कुछ ने अच्छी तरह से नहीं सीखी है।अगर दुनिया में हर कोई इतालवी लोगों की तरह व्यवहार करता, तो हमारे पास कम युद्ध, अधिक शांति और हर राष्ट्र के लिए अधिक समृद्धि होती। जब से प्रभु यीशु हमें छोड़कर गए हैं, हम में से कुछ यह भूल गए हैं कि परमेश्वर के मार्ग पर कैसे चलें, परमेश्वर के गुणों के अनुसार कैसे कार्य करें, यह भी कि कैसे याद करे कि हम परमेश्वर का हिस्सा हैं। मुझे बहुत खुशी है कि इतालवी लोग ईश्वर को बहुत अच्छी तरह से याद करते हैं। मेरे लिए यहाँ आकर मानव जाति पर प्रभु यीशु की शिक्षाओं के अद्भुत, आश्चर्यजनक प्रभाव को देखना एक आनंद की बात है। क्या हम देख सकते हैं कि एक व्यक्ति इस ग्रह की पूरी जाति पर, या कम से कम इस ग्रह के कुछ हिस्सों में कितना बड़ा प्रभाव डाल सकता है? विशेष रूप से इटली में।तो, एक उदाहरण हमेशा सिद्धांत की हज़ारों किताबों से बेहतर होता है। केवल प्रेम ही इतना महान, लंबे समय तक चलने वाला प्रभाव डाल सकता है। इतालवी लोगों के लिए, मैं केवल प्रशंसा कर सकती हूँ और आपको जानकर मुझे गहरा सम्मान और आनंद है। प्रभु ने आपको इतने सारे आशीर्वाद दिये हैं, और यह आपकी संस्कृति, आपकी वास्तुकला, आपके कलात्मक खजाने में भी झलकता है जो तब से आपके स्मारकों पर अंकित है जब से प्रभु यीशु ने अपनी शिक्षाओं के साथ आपके देश को गौरवान्वित किया है।आधुनिक समय में भी, आपकी भूमि से इतने सारे कलाकारो उभरे हैं और उन्होंने सुंदरता के प्रति अपने प्रेम से दुनिया को जीता है, और आप अच्छी तरह से जानते हैं- कितने सारे प्रसिद्ध कलाकारो इतालवी हैं। इसलिए दुनिया के लोगों को इस उदाहरण से सीखना चाहिए कि हमें किसी के दिल को अच्छाई, प्रेम, सुंदरता, सद्गुण से जीतना चाहिए, न कि हथियारों से। आप जानते हैं कि आपके कलाकारों ने अपनी प्रतिभा,सुंदर फैशन, आभूषणो, उत्कृष्ट कलाकृतियों, और इतनी सारे खूबसूरत चित्रो, मूर्तियों आदि से दुनिया पर विजय प्राप्त की है। पिकासो के साथ… वह इतालवी है, वैसे? नहीं, वह नहीं है? (नहीं।) नाम तो ऐसा ही लगता है। मुझे अच्छा लगता कि वह होता। ठीक है, माइकलएंजेलो, ठीक है? उदाहरण के लिए, वह तो और भी बड़ा है। और पूरी दुनिया को यहाँ आना पड़ता है। दुनिया को इन उत्कृष्ट कृतियों की प्रशंसा करने के लिए, सीधे आपके देश के दिल में, यहाँ आना पड़ता है। नहीं, नहीं,ऐसा नहीं है। माफ़ कीजिए। गलती हो गई। 'ओ' और 'ई' वाले सभी शब्दों, मुझे लगा कि यह इतालवी है। बर्टुचिनी, माइकलएंजेलो, आदि। लैंबॉर्गिनी का क्या? वह कैसी है? क्या वह इतालवी है? क्या आप जानते हैं कि इसकी कीमत क्या है? तीन लाख और कुछ अमेरिकी डॉलर। सबसे महंगे में से एक। और फेरारी। सबसे प्रसिद्ध, सबसे महंगी। यहाँ तक कि कारें भी इटली में बनाई जाती है। तो यह आप पर कितने आशीर्वाद है। मैं और भी गिन सकता हूँ, लेकिन मैं आपकी अर्थव्यवस्था का विज्ञापन नहीं कर रही हूँ, इसलिए हम यहीं रुकते हैं।तो यह बस यह दिखाता है... मैं बस यह कहना चाहती हूँ कि जब हम परमेश्वर में इतना विश्वास रखते हैं, तो हमारी सारी सुप्त प्रतिभा, स्वर्ग की सारी संपदा, यहाँ तक कि वास्तविकता में भी प्रकट हो जाती है। और आप यहाँ पर वेटिकन के साम्राज्य के आशीर्वाद से भी धन्य हैं। और आप अपनी भूमि में कई दयालु, कृपालु पोपों की उपस्थिति से धन्य हैं। और आप अब सबसे लोकप्रिय पापा - सबसे लोकप्रिय, सबसे प्रिय पवित्र व्यक्तियों में से एक - के आशीर्वाद से भी धन्य हैं। इसलिए आपको बहुत खुश होना चाहिए। और आपको हर दिन ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए। मैं भी यहाँ आकर बहुत धन्य हूँ, भले ही कुछ ही दिनों के लिए। तो, आप में से कुछ लोगों के लिए, यदि आप अभी भी बहुत खुश नहीं हैं, यदि आप अभी भी सोचते हैं कि आप वास्तव में ईश्वर को और गहराई से जानना चाहते हैं, आप वास्तव में चाहते हैं… सीधे ईश्वर से बात कर सकते है, या ईश्वर को छू सकते है, या ईश्वर को गले लगा सकते है, या ईश्वर की बात भी सुन सकते है, तो मैं यहाँ थोड़े समय के लिए रहते हुए यह अतिरिक्त बोनस दे सकती हूँ।क्षमा कीजिए। यह यूरोप का धुआं है। हाँ। यह इस महाद्वीप में अभी भी व्याप्त कम भाग्यशाली चीजों में से एक है। मैं कल सोच रही थी – मैंने अपने दोस्त से बात की – मैं सोच रही थी कि इतने मित्रवत, शुद्ध लोगों की नस्ल इस आदत में कैसे पड़ गई? मैंने उनसे कहा कि मुझे लगता है कि वे बहुत शुद्ध हैं- हर कोई उन्हें कुछ भी बेच देता है, और वे बस कुछ भी खरीद लेते हैं और बस आज़मा लेते हैं। लेकिन यह उन चीजों में से एक है जो कभी-कभी हमारी दृष्टि को धुंधला कर देती है। क्योंकि यह मस्तिष्क में कुछ गड़बड़ी पैदा करता है। सिर्फ कुछ ही दिनों में, धूम्रपान वाले होटल, धूम्रपान वाले विमान, धूम्रपान वाले हवाई अड्डे, धूम्रपान करने वाली टैक्सी में, और मैं ऐसी हो गयी। मुझे खून भी आता है - मेरे नाक से खून आता है - और मेरे कान सुन नहीं सकते; मेरा सिर सूज गया है। उन लोगों के लिए कितनी दयनीय बात है जो हर दिन ऐसे धूम्रपान करते हैं। मुझे वास्तव में खेद है। तो हम में से कुछ, भले ही हम ईश्वर से प्रेम करते हैं, हम ईश्वर को जानना चाहते हैं, लेकिन हम नहीं जानते कि सीधे ईश्वर को कैसे पाया जाए। और आध्यात्मिक ज्ञान, दिव्य प्रेम की भूख में, हम कुछ भी पकड़ लेते हैं जो हमें थोड़ी देर के लिए थोड़ा संतुष्ट, थोड़ा मदहोश, थोड़ा आनंदित महसूस कराता है। क्योंकि ये वे एवज़ो थे जो हमें आसानी से मिल सकते थे।लेकिन शराब या नशीली दवाओं या सिगरेट की तरह, वे वास्तव में ज़हर हैं, और वे हमें ईश्वर से और भी दूर कर देते हैं। और इसीलिए आध्यात्मिक अभ्यास में, हम लोगों को इन हानिकारक चीज़ों से बचने की सलाह देते हैं।Photo Caption: "सच्चा ज्ञान, जब सच्ची रोशनी से सामना हो"











